MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
अग्रवाल सेवा समिति ने पुस्तकों का वितरण किया
Friday, July 30, 2010
श्रीगंगानगर। अग्रवाल सेवा समिति द्वारा अग्रवाल परिवारों के जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए नि:शुल्क पुस्तकें तथा स्कूल फीस के लिए मांगे गये आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए पुस्तकों का वितरण प्रारम्भ कर दिया। 55 स्कूलों के 285 विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इंजी. बंसीधर जिंदल, पवन जैन, रामगोपाल पाण्डुसरिया, लवभूषण गुप्ता, जयभगवान गुप्ता, जयकिशन सिंगल, राजेंद्र लोहिया आदि उपस्थित थे। दूसरे चरण में स्कूल फीस के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का सर्वे किया जायेगा। बंसीधर जिंदल के अनुसार इस योजना पर लगभग 25 लाख रुपए खर्च होंगे। यह पूरी राशि सेठ मेघराज जिंदल चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी। समिति के मुख्य संरक्षक तथा विकास डब्ल्यूएसपी के चेयरमैन बीडी अग्रवाल का इसमे विशेष सहयोग रहा है।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO