MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
हिन्दुमलकोट चौकी पर्यटन रूप में विकसित होगी
Friday, July 30, 2010
श्रीगंगानगर। भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसे गांव हिन्दुमलकोट स्थित चौकी को पयर्टन मानचित्र पर विकसित करने की तैयारी की जा रही है। अब हिन्दुमलकोट में भी हुसैनीवाला और वाघा सीमा चौकी की तर्ज पर पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन और बीएसएफ द्वारा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिला कलक्टर आशुतोष ए टी पेडणेकर ने हिन्दुमलकोट सीमा चौकी पर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से हिन्दुमलकोट सीमा चौकी का विशेष महत्व है। इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भारत सीमा के अंदर फ्लैग सेरेमनी कार्यक्रम करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बीएसएफ के विभिन्न आयोजनों को भी पर्यटकों को दिखाया जाएगा। उद्यान विभाग द्वारा रंग-बिरंगे फूलदार पौधे लगाए गए हैं और महानरेगा के तहत दो डिग्गियों का निर्माण किया गया है। चौकी में ग्रीन हाउस स्थापित किया जाएगा और बंूद-बूंद तथा फव्वारा प्रणाली की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि चौकी के आगे की मुख्य सड़क को चौड़ा किया जाएगा और सड़क के दोनों और पौधारोपण किया जाएगा। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। वाहन पार्किंग के लिए स्थान का चयन कर पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वार को विशाल और आकर्षक बनाया जाएगा। यह रेड स्टॉन से निर्मित होगा। चौकी की अंंदरूनी साज-सज्जा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए फर्श पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक, सजावटी रेलिंग, रंग बिरंगी लाइटें और झरोखे स्थापित किए जाएंगे। चौकी में केंटीन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। बीएसएफ के डीआईजी पी सी मीणा ने कहा कि हिन्दुमलकोट चौकी में आने वाले पर्यटकों को बीएसएफ के इतिहास और शौर्य से संबंधित जानकारी दी जाएगी जिससे पर्यटकों में देशप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का विकास होगा। पर्यटकों के लिए कैमल सफारी की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इससे पूर्व जिला कलक्टर ने चौकी परिसर और आसपास होने वाले निर्माण और विकास कार्य स्थल का निरीक्षण कर निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक रूपिन्द्र सिंघ, बीएसएफ के आर के अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO