MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
श्रमिकों ने प्रदर्शन किया
Friday, July 30, 2010
रायसिंहनगर (सूदन)। अखिल भारतीय किसान सभा एवं माकपा ने गुरुवार सुबह महानरेगा, किसानों, मजदूरों की समस्याओं को लेकर उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए अपना सात सूत्री ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। सभा में घोषणा की गई कि राजस्थान सरकार ने नरेगा मजदूरों को काम करने के बाद छुट्टी नहीं दी तो किसान व मजदूर महापड़ाव व चक्काजाम जैसी कार्यवाही करेंगे। सभा को डायरेक्टर कालू थोरी, रामकुमार मेघवाल, अजय पटीर, पृथ्वी शर्मा सहित कईयों ने सम्बोधित किया। इस मौके पर अनेक मजदूर उपस्थित थे। सभी ने कहा कि जब तक इनकी मांगों को हल नहीं किया जायेगा तब तक आन्दोलन जारी रखेंगे। पूतला फूंका : एसएफआई द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के आगे प्रशासन का पुतला फूंका और सभा कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने अंग्रेजी साहित्य के रिक्त पद भरने एवं संकायों की पुस्तकें वितरित करने सहित विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि अगर समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जायेगा।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO