MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवार को ही मिलेगी टिकट
Saturday, July 31, 2010
- पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक पदमपुर (हरवानी)। नगर पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस की आज सायं 6 बजे अरोड़वंश धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक डॉ. ईश मुंजाल, पूर्व मंत्री जगतार सिंह कंग ने चुनाव लडऩे वाले कार्यकर्ताओं के आवेदन लिए। पर्यवेक्षक मुंजाल ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर यहां पर कांग्रेस का बोर्ड बनाये। अगर कोई कार्यकर्ता अलग से मिलना चाहे तो 31 जुलाई तक गणपति पैलेस में दोपहर 2 बजे तक मिल सकता है, वहीं कंग ने कहा कि भाजपा गरीबों का भला नहीं करकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में जुट जाना चाहिए। बैठक में करीब एक दर्जन लोगों ने अलग-अलग वार्ड से प्रत्याशी बनाये जाने के लिए आवेदन पत्र पर्यवेक्षक को सौंपे। मुंजाल ने कहा कि पार्टी द्वारा जिताऊ व टिकाऊ प्रत्याशी को ही उम्मीदवार बनाया जायेगा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम मौर, रामाकृष्ण बिश्रोई, हंसराज रणवा, रविंद्र परनामी, भगवानदास अरोड़ा, यूथ अध्यक्ष बंटी गर्ग, गिरधारी सहारण, पुरुषोत्तम गर्ग, तारासिंह, अशोक सिंधी, पूर्णराम बाजीगर, प्रकाश मदान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थी। कांग्रेस में गुटबाजी पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस में अभी से गुटबाजी सामने आने लगी है। पदमपुर में 20 वार्ड हैं और चेयरमैन पद सामान्य होने के बावजूद हुई बैठक में 70-80 कार्यकर्ता ही पहुंचे। खम्भा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज बैठक में नहीं दिखे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की सभा को लेकर जिलाध्यक्ष पृथीपालसिंह संधू कुछ दिन पूर्व यहां आये थे, तभी खम्भा कांग्रेस के कार्यकर्ता कम ही नजर आये थे।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO