MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
छात्रों ने शर्टें उतारकर किया प्रदर्शन
Saturday, July 31, 2010
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज परमाण बेनीवाल के नेतृत्व में विधि महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव कर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने इस सम्बंध में कॉलेज व शिक्षा आयोग से बात कर विद्यार्थियों की मांगों के बारे में अवगत करवाया। इस पर शिक्षा आयुक्त ने विधि महाविद्यालय में घटाई 40 सीटों की एवज में 60 सीटों का सैक्शन बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने 2 दिनों के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया। शिष्टमण्डल ने छात्र नेता रविंद्र शेखावत, विजय चौहान, रवि बिश्रोई, अमन, सुनील जांदू व हरकेवल सिंह आदि शामिल थे। वहीं आज इसी संगठन से जुड़े सैंकड़ों छात्रों ने अपनी शर्टें उतारकर एडीएम सिटी आरएस लाम्बा के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की। काफी देर तक छात्र कार्यालय के बाहर जमे रहे।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO