MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
जमकर बरसे बदरा, सड़कें हुई जलमग्न
Saturday, July 31, 2010
श्रीगंगानगर। शहर में आज दोपहर रिमझिम वर्षा शुरू हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। थोड़ी देर बाद ही तेज वर्षा स शहर के कई इलाकों में पानी भर गया जिससे आने-जाने वाले लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 12 मिली मीटर वर्षा अंकित की गई। आस-पास के गांवों में भी रिमझिम वर्षा होने के समाचार मिले हैं। सूरतगढ़ (शिव सारड़ा)। ज्यादातर सूखे की चपेट में रहने वाले टिब्बा क्षेत्र के कई गांवों की इस बार बरसात ने तौबा करवा दी है। टिब्बा क्षेत्र के गांव सिंगरासर में पिछली बारिश का पानी निकला ही नहीं था कि शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से इस गांव सहित सांवतसर जलमग्न हो गए। करीब दो घंटे की झमाझम से अनेक मकान गिरने की सूचना भी मिली है। कई मकानों में पानी घुसने से ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। गांव के गुवाड़ व गलियां पानी से लबालब हो गई है। सिंगरासर के सरपंच गोवर्धन मेघवाल ने बताया कि करीब 20-20 अंगुल बारिश हुई है। इस बारिश से अनेक घरों में पानी घुस गया। रास्ते भी अवरुद्ध हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्वयं के मकान का एक कमरा धराशायी हो गया। साथ ही श्योकरण मेघवाल, लालचंद जाट, जगदीश सहित करीब आधा दर्जन लोगों के मकान बरसात की चपेट में आ गए हैं। इसी तरह सांवतसर में भी कई मकान बरसात की चपेट में आने की जानकारी मिली है। बरसात दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई जो 2.30-3.00 बजे तक जारी रही। पंचायत समिति के प्रधान सुभाष भूकर आज अतिवृष्टिï प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर थे। इसी दौरान बरसात का सिलसिला फिर शुरू हो गया। अनूपगढ़ (चन्द्र ओझा/बाबूलाल)। बादलों की आवाजाही के चलते शुक्रवार को सुबह करीबन 11 बजे बादलों ने बरसना शुरू किया। बारिश कभी तेज तो कभी धीमे करीबन आधे घण्टे तक चली। सुबह-सुबह हुइ्र्र इस बारिश से एक बार तो मौसम सुहावना हो गया लेकिन दिन भर सूर्य की तपिश में मौसम उमस भरा रहा है। इस उमस के दौर में पांच घण्टे की विद्युत कटौती ने लोगों को काफी परेशान किया। गांव 68, 69, 70, 71, 72 जीबी तथा 65, 66, 67, 64 जीबी, उदासर, 3 एलजीएम गांव में भी वर्षा होने का समाचार है। किसान तोता सिंह, कुलवन्त सिंह, तरजीत सिंह, कोजाराम आदि ने कहा कि इस वर्षा से राहत मिली है और खड़ी फसल को फायदा हुआ है। सादुलशहर (विष्णु शर्मा)। कई दिनों की बूंदाबांदी के बाद लगभग 40 मिनट हुई तेज बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया, जिससे शहर की अनेक सड़कें जलमग्न हो गई और मौसम खुशगवार हो गया। नेतेवाला (अली)। पिछले दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के आज दोपहर को बरसात होने से राहत मिली है। बरसात से नरमा-कपास, मूंग, ग्वार की फसलों को भी फायदा मिला है। बरसात में विद्युत कट व उमस के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्यामगढ़ से गोपाल चौहान के अनुसार आज श्यामगढ़ के आस-पड़ौस के गांव में अच्छी बारिश हुई। हालांकि श्यामगढ़ गांव पर तीन-चार अंगुल ही बारिश हुई है, जबकि श्यामगढ़ माइनर के पास स्थित गांव 58 एनपी, 56 एनपी, बल्लेवाला, नानूवाला, 45 एनपी आदि गांवों में जमकर बारिश हुई है, फसलों को नया जीवनदान मिला है। इससे क्षेत्र के किसानों में प्रसन्नता की लहर है। कैंचियां। कैंचियां तथा आस-पास के क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुई वर्षा से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बरसात कम थी, लेकिन मौसम सुहावना हो गया। बारिश का पानी सड़कों पर रुकने से कीचड़ होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO