MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
एसबीबीजे सूरतगढ़ कृषि विकास शाखा नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित
Sunday, August 01, 2010
श्रीगंगानगर। एसबीबीजे की सूरतगढ़ कृषि विकास शाखा आज नवनिर्मित परिसर 35 नई धानमंडी में समारोहपूर्वक स्थानांतरित हो गई। नये परिसर का उद्घाटन विनोद कोछड़ उप महाप्रबंधक बीकानेर अंचल एवं दीपक भाटिया, अध्यक्ष व्यापार मण्डल सूरतगढ़ के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के गण्यमान्य नागरिक, नई धानमंडी के प्रमुख व्यवसायी महेंद्र मील, व्यापारीगण, किसान, एसबीबीजे के कर्मचारी एवं अधिकारी यूनियन के पदाधिकारी मोहन गौरी, विनोद खन्ना एवं विभिन्न बैंकों के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक एसी सेठी ने जानकारी दी कि नये भवन में शाखा के स्थानांतरित होने से विशेष रूप से धानमंडी के व्यापारियों को अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधाओं इन्टरनेट बैकिंग, मोबाइल बैकिंग, आरटीजीएस, ई-ट्रेड, मल्टीसिटी चैक व विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं का लाभ त्वरित गति से मिलेगा। परिसर के उद्घाटन के उपरांत शाखा में सूरतगढ़ कृषि विकास शाखा एवं आस-पास स्थित एसबीबीजे की ग्रामीण शाखाओं का कृषि ऋण वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कोछड़ ने किसानों व व्यापार को बहुउपयोगी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, जमा संग्रहण में योगदान देने एवं एसबीआई लाइफ द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न बीमा योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। आज इस मौके पर 511 खातों में 10 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र जारी किये गये। कार्यक्रम के अन्त में शाखा प्रबंधक वीएस ढाका ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO