MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
वाहो-वाहो गोबिन्द सिंह आपे गुरु चेला ...
Tuesday, January 05, 2010
खाजूवाला (मदन अरोड़ा)। गुरू गोविन्दसिंह जी महाराज का 343 वां प्रकाश उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10:30 बजे श्री अखण्ड पाठ का भोग डाला गया तथा 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक दीवान सजाये गये। भाई रज्जवंतसिंह काईया कविशर जत्थे द्वारा गुरु का गुणगान किया गया। राजस्थान सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान हरदीपसिंह डिबडिबा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर गुरू के अटूट लंगर का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा खाजूवाला प्रबंधक कमेटी ने तन-मन-धन सेवा की। क्षेत्र की साध संगत ने गुरू घर की खुशियां प्राप्त की तथा क्षेत्र में अमन चैन की मनौतियां मांगी। अमर शहीद बाबा जीवनसिंह गुरूद्वारा में भी प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधायक डॉक्टर विEनाथ मेघवाल का स्वागत करते हुए साफा, सरोपा एवं शॉल भेंट की गई। आदर्श विद्या मंदिर में गुरूगोविन्दसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई तथा गुरू के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO