MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्याशी जिताने पर बल
Tuesday, January 05, 2010
घड़साना (संदीप शर्मा)। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को तन-मन से सहयोग कर जिताओ। उक्त संबोधन मंगलवार को घड़साना व्यापार मंडल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के जिला प्रभारी व पूर्व विधायक जुगल किशोर काबरा ने दिया। काबरा ने कहा कि संख्यमंत्री को श्रीगंगानगर जिले के किसानों से लगाव है। इसी का परिणाम है कि इंगांनप के जीर्णोंद्धार के लिए उन्होंने 1500 करोड़ रुपए स्वीकृत किये हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव कुलदीप इंदौरा ने कहा कि टिकट मांगने का हक सभी को है, परन्तु एक जगह से एक व्यक्ति को टिकट दी जा सकती है, इसलिए सभी मनमुटाव भुलाकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पृथीपाल सिंह संधू, वल्लभ कोचर, पूर्व विधायक सोहन नायक, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष जाखड़, गुरलाल बराड़, मनीराम सहारण, परीक्षित बिश्र्नोई, विनोद छींपा, चन्द्रभान लेघा, अजमेर खां रौझड़ी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान टिकट मांगने वालों की व्यापार मंडल के समक्ष भारी भीड़ देखी गई।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO