MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
बारानी इलाके की पंचायतों के लिए नई कसरत
Tuesday, January 05, 2010
- जल ग्रहण प्रबंधन परियोजना के लिए मांगे नाम श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ के बारानी इलाकों की दस ग्राम पंचायतों में जल ग्रहण प्रबंधन परियोजना के लिए प्रयास शुरू हो गये हैं। इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में गंगानगर के जिला कलक्टर को इन ग्राम पंचायतों के नाम भिजवाने के निर्देश दिये हैं। सूत्रों के अनुसार हाल ही में सूरतगढ़ के विधायक गंगाजल मील ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह मामला उठाया था। पत्र में उन्होंने बताया कि बारानी इलाकों की दस ग्राम पंचायतें लगभग हर साल अकाल की चपेट में रहती हैं, लेकिन गंगानगर जिले का हिस्सा होने के कारण उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी केन्द्र सरकार तक नहीं पहुंच पाती। मील ने बताया कि उच्च स्तर पर भी इन इलाकों के सिंचित व खुशहाल होने की धारणा है, जबकि वास्तव में इनकी हालत बीकानेर व चूरू की ग्राम पंचायतों से भी बदतर है, क्योंकि इन पंचायतों को मरू क्षेत्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। सूत्रों ने बताया कि विधायक गंगाजल मील ने अपने पत्र में जानकारी दी कि पहले इन पंचायत क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा का प्रस्ताव किया गया था, लेकिन पिछली सरकार ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। मील ने इन पंचायतों में मरु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत जलकुण्ड बनाने, कुओं के कनेक्शन देने, सस्ती दर पर बिजली मुहैया करवाने और स्कूल-शिक्षा व पेयजल इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग की। सूत्रों के अनुसार विधायक के इस पत्र के बाद अब ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर इन पंचायतों के नाम भेजने को कहा है। शासन सचिव ने पत्र में बताया है कि जल ग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम केन्द्र सरकार का है, इसलिए पंचायतों के प्रस्ताव बनाकर केन्द्र सरकार को भिजवाये जायेंगे।

Comments
 
palbrarsgnr@yahoo.in
kya khabnre bej sakta hu

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO