MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
पियो पाहुल खण्डेधार होए जनम सोहेला...
Tuesday, January 05, 2010
- प्रकाशोत्सव श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया श्रीगंगानगर। सिखों के दसवें गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम व हषोüल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा में तीन दिवसीय कार्यक्रम में बाहर से आये रागी ढाडी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा परिसर को सजाया गया था। दोपहर बाद अरदास व लंगर वितरण के साथ प्रकाशोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह 9 बजे श्री अखण्ड साहिब पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्था भाई रवीन्द्र सिंह, भाई सुरजीत सिंह खालसा, भाई आत्मा सिंह हजूरी रागी, संत बाबा गुरमेल सिंह, स्वरूप सिंह, बीबी ऊषा रानी, कथा वाचक सुखविन्द्र सिंह अनहद, हजूरी रागी भाई ज्ञान सिंह ने शबद कीर्तन व कथा करते हुए गुरु साहिबान के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान गुरु घर में अटूट लंगर बरताया गया। प्रकाशोत्सव में भाग लेने के लिये आस-पास के इलाकों से सैंकड़ों की संख्या में संगत गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंची। घड़साना से संदीप शर्मा के अनुसार एसडीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मण्डी घड़साना द्वारा श्री गुरु गोबिन्द सिंह जयंती पर विद्यालय से गुरुद्वारा सिंह सभा तक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सोमपाल कौर के नेतृत्व में प्रारंभ नगर कीर्तन में क्वसरबंश दानिया वे देणा कोष देउगा तेरां व क्वजो बोले सो निहालं का उद्घोष करते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा परिसर में पहुंची साध-संगत ने कीर्तन के पहुंचने पर पुष्पों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO