 |
|
MOST VIEWED |
|
|
 |
 |
 |
|
OUR ADVERTISERS |
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
पंचायतों में भी कांग्रेस का परचम
|
|
Tuesday, February 09, 2010
|
|
जयपुर, 8 फरवरी (कासं.)। पंचायत समिति और जिला परिषदों के चुनाव परिणामों ने भी प्रदेश में सत्तारूढ़ परचम फहराता हुआ नजर आ रहा है। देर शाम परिणामों में भरतपुर की 37 में से 24, कोटा की 23 में से 13 और सीकर की 39 में से 21 सीटें जीतकर कांग्रेस ने अपना जिला प्रमुख बनाना तय कर लिया है। वहीं भीलवाड़ा की 37 में से 20 सीटें कांग्रेस तथा 17 भाजपा के खाते में गई है और यहां भी कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय है। इन तीनों जिलों में ईवीएम मतदान होने के कारण परिणाम जल्दी आ गये। इससे पहले सोमवार सुबह प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर सबसे पहले पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले मतपत्रों को सीधा करके बडल बनाये गये। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। दोपहर 3 बजे से परिणाम आना शुरू हुए। परिणामों में कांगे्रस ने भाजपा पर शुरूआत से बढ़त बना ली थी जो अंत तक बरकरार रही।
कांग्रेस ने शाम तक घोषित कुल 1817 वार्डों में से 915 पर जीत दर्ज कर ली जबकि भाजपा को 564 सीटें मिली। 28 सीटें बासपा, 25 सीटें सीपीआई, 5 सीटें एनसीटी और 276 निर्दलियों के खाते में जा चुकी थी। जिलेवार घोषित परिणामों में शाम तक अजमेर की 158 सीटों में से 43 बीजेपी और 41 कांग्रेस, अलवर की घोषित 90 में से 35 कांग्रेस, 21 भाजपा के खाते में गई। बांसवाड़ा में 2 कांग्रेस के खाते में बांरा में 20 कांग्रेस 14 बीजेपी, बाडमेर 38 कांग्रेस, 12 बीजेपी, भरतपुर 52 कांग्रेस, 21 बीजेपी, बीकानेर में 25 कांग्रेस 12 बीजेपी के खाते में जा चुकी थी।
इसी तरह बूंदी में कांग्रेस 20, भाजपा 7, चूरू में कांग्रेस 39, भाजपा 8, डूंगरपुर में 25 कांग्रेस, 16 बीजेपी, जयपुर में 29 कांग्रेस, 28 बीजेपी, जालौर में कांग्रेस 46 , बीजेपी 25, झुुझुनूं में कांग्रेस 29, बीजेपी 12, जोधपुर में कांग्रेस 68, बीजेपी 31, नागौर में कांग्रेस 47, भाजपा 13, पाली में कांग्रेस 30,बीजेपी 16, राजसंमद में कांग्रेस 44, बीजेपी 25, सीकर में कांग्रेस 104, बीजेपी 65, टोंक में कांग्रेस 22, भाजपा 20 तथा उदयपुर में कांग्र्रेस 77 और भाजपा 54 सीटें जीत चुकी थी। इनका अलावा भाजपा को अजमेर में 43और कांग्रेस को 41 सीटें मिल चुकी थी। वहीं चित्तौड़ में भाजपा के खाते में 27 और कांग्रेस के खातें में 8, गंगानगर में भाजपा के खाते में 22, कांग्रेस के खाते में 18और झालावाड़ में भाजपा के खाते में 26 तथा कांग्रेस के खाते में 23 सीटें आ चुकी थी। इसके अलावा कोटा में कांग्रेस और भाजपा में बराबर का मुकाबला रहा। यहां कुल 95 वार्डों में से दोनों पार्टियों ने 40-40 सीटों पर कब्जा किया जबकि 15 सीटें निर्दलीय के खाते में गयी। पूरे परिणाम देर रात तक घोषित होंगे। इसके बाद पता चल पाएगा कितनी पंचायतों में किस पार्टी के कितने प्रधान बनेंगे। जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शाम पांच बजे बाद हुई थी। ऐसे में परिणाम आधी रात तक ही मिलेंगे और तभी स्थिति स्पष्ट होगी कि प्रदेश में जिला प्रमुख बनाने के मामले में कौनसी पार्टी बाजी मारेंगी।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|