MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
भारत फालोऑन पर
Tuesday, February 09, 2010
नागपुर, 8 फरवरी। नम्बर वन का खिताब बचाने उतरी भारत की टीम एक बार फिर तेज गेंदबाजी के सामने लडख़ड़ा गया। और पहली पारी में जल्द निपटने के बाद फालोऑन खेलने उतरे भारत ने दो विकेट जल्द खो दिए है। दूसरी पारी के दूसरे ओवर में ही गौतम गंभीर आउट हुए। भारत की ओर से पहली पारी में एकमात्र शतक लगाने वाले सहवाग दूसरी पारी में मात्र 16 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इससे पहले श्रृंखला के पहले मुकाबले के तीसरे दिन भारत की पारी दक्षिण अफ्रीका के 558/6 (पारी घोषित) के जवाब में अंतिम सत्र में 233 रन पर सिमट गई। भारतीय खिलाडिय़ों ने कागज़ी शेर साबित होते हुए दक्षिण अफ्र्रीका की तेज गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिये। तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम ने भारत को 233 के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारत को फालोऑन दिया। दूसरी पारी में भी भारत ने दो विकेट 66 रन पर खो दिए। मुरली विजय 27 और सचिन 15 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेल स्टेन ने 51 रन देकर भारत के सात विकेट धराशाई किये। मोर्केल, पार्नेल और हैरिस को एक-एक विकेट मिला। पहली पारी में भारत की ओर से सहवाग ने 109, बद्रीनाथ ने 56 और गंभीर ने 12 रन बनाए। धोनी की सेना के 11 में से सात बल्लेबाज़ 10 रन के अंदर ही आउट हुए जिनमें से तीन तो खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान धोनी मात्र 6 रन बना सके। चाय काल के बाद शुरू हुए सत्र में भारत ने कप्तान धोनी (6) का विकेट गंवाया। धोनी के बाद बद्रीनाथ (56) भी आउट हुए। भारत के वीरेंद्र सहवाग ने ८शेष पृष्ठ 2 पर..

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO