 |
|
MOST VIEWED |
|
|
 |
 |
 |
|
OUR ADVERTISERS |
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
स्थानीय पत्रकार संघ ने जताया आक्रोश
|
|
Tuesday, February 09, 2010
|
|
श्रीविजयनगर। पत्रकार संघ श्रीविजयनगर की एक आपात बैठक संघ के संरक्षक प्रभुदयाल देरासरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय पत्रकार के विरुद्ध थाना अधिकारी द्वारा इस्तगासा पेश करने पर सभी सदस्यों द्वारा गहरा आक्रोश प्रकट किया गया। बैठक में सभी पत्रकारों ने एकमत से कहा कि समाज में व्याप्त विभिन्न बुराईयों को जनता के सामने लाना पत्रकार का दायित्व है, किन्तु सत्य उजागर करने पर पत्रकारों की हौसला अफजाई थाना अधिकारी द्वारा पत्रकारों से व्यक्तिगत रंजिश के कारण पत्रकारों पर इस्तगासा किया जा रहा है। इस प्रकार से कलम की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे पत्रकार कभी सहन नहीं करेंगे। बैठक में हरिसिंह भास्कर, रामदास सोनी, मदन छाबड़ा, गुलशन छाबड़ा, सुरेन्द्र बहल, जयकिशन सिन्धी, अशोक छाबड़ा, राजेश मिढ़ा, नरसीदास मिठीया, राजन लुहानी, काका बजाज, शिव आहुजा, नवदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|