MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
उद्‍घाटन से पहले सीमेंट फैक्टरी में हड़ताल
Tuesday, February 09, 2010
सूरतगढ़ (सारड़ा)। श्री सीमेंट की फैक्टरी के विधिवत उद्‍घाटन से पहले ही हड़ताल का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को फैक्टरी के मजदूरों व अन्य कार्मिकों ने शोषण का आरोप लगाते हुए काम ठप कर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस व कंपनी के अधिकारियों ने समझाइश कर हड़ताल स्थगित तो करवा दी लेकिन कर्मचारियों में रोष अभी भी बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर गांव में स्थापित हो रही श्री सीमेंट में कार्य कर रहे सैंकड़ों मजदूरों व तकनीकी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। उनका कहना था कि ठेकेदार उन्हें कम मजदूरी दे रहा है। इसके अलावा उनकी मांग थी कि फैक्टरी में स्थानीय लोगों को ही काम में प्राथमिकता दी जाए। हड़ताल से कंपनी के अधिकारी सकते में आ गये हैं। सूचना पाकर राजियासर थाने के सहायक उप निरीक्षक बनवारीलाल पुलिस जाब्ते के साथ फैक्टरी पहुंच गये। कंपनी के सुरक्षा अधिकारी शिवदान बजाड़ ने बताया कि कंपनी के मैनेजर अन्यत्र गये हुये हैं। उनके आने के बाद ही कोई बातचीत हो सकेगी। इसके बाद मजदूरों का नेतृत्व कर रहे लोगों ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस दौरान उनकी मांगें स्वीकार नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जायेगी। इस बीच श्री सीमेंट के महाप्रबंधक आरके मेहता ने बताया कि फिलहाल वे राजस्थान से बाहर हैं। फैक्टरी पहुंचने के बाद ही इस सम्बंध में कुछ बता पाएंगे।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO