MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
रिश्वतखोर पटवारी की एक और शिकायत
Tuesday, February 09, 2010
श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पांच दिस. 09 को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किए पटवारी सतीश कुमार के विरुद्ध एक ग्रामीण ने ब्यूरो की हनुमानगढ़ चौकी में लिखित शिकायत की है। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दलीप जाखड़ ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर परिवाद दर्ज करने के लिए मुख्यालय से दिशा-निर्देश मांगे गये हैं। बताया गया है कि शिकायत में रोड़ावाली गांव निवासी अमीन खान ने लिखवाया है कि उसके नाना के नाम 2.7 हेक्टेयर कृषि भूमि थी। उनकी मृत्यु के बाद विरासतन इन्तकाल का प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर उक्त पटवारी ने 12 हजार रुपए रिश्वत मांगी जो उसे दे दी गई। इसी दौरान पटवारी सतीश रिश्वत लेते गिरफ्तार हो गया। अब उससे रिश्वत की राशि वापिस मांगी तो वह देने से इंकार कर गया। यह परिवाद मुख्यालय भेज दिया गया है।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO