 |
|
MOST VIEWED |
|
|
 |
 |
 |
|
OUR ADVERTISERS |
|
|
 |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
श्रीगंगानगर पंचायत समिति चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका
|
|
Tuesday, February 09, 2010
|
|
भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 8 सीटें जीतीं व दो पर अन्य विजयी
श्रीगंगानगर, 8 फरवरी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को श्रीगंगानगर पंचायत समिति में झटका लगा है। आज हो रही मतगणना के नतीजे अपराह्न आने शुरू हुए। पंचायत समिति श्रीगंगानगर पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने 15 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया, जबकि कांग्रेस को आठ स्थान प्राप्त हुए। एक सीट बसपा के खाते में गई है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ है।
पंचायत समिति श्रीगंगानगर की सभी 25 सीटों के परिणाम प्राप्त हो गए हैं। जोन नं. एक के कांग्रेस के भादरराम, 2 से भाजपा की चन्द्रकला, 3 से भाजपा की बबलदीपकौर, 4 से कांग्रेस की प्रदीपकौर, 5 से भाजपा की हरमनदीपकौर, 6 से भाजपा के ओमप्रकाश, 7 से कांग्रेस की लक्ष्मीदेवी, 8 से कांग्रेस के विजयसिंह, 9 से कांग्रेस की तुलसीदेवी, 10 से भाजपा की गौरादेवी, 11 से बसपा की कमलादेवी, 12 से भाजपा की शीलादेवी, 13 से भाजपा की रूकमादेवी, 14 से भाजपा के हरकेवलदीपसिंह, 15 से कांग्रेस के कुलवन्तसिंह, 16 से भाजपा के राजपालसिंह, 17 से निर्दलीय सुमित्रादेवी, 18 से भाजपा के प्रेम कुमार, 19 से भाजपा के दीप मेहता, 20 से कांग्रेस की विद्यादेवी, 21 से भाजपा के जगजीतसिंह, 22 से कांग्रेस की सुन्दरदेवी, 23 से भाजपा की सुमित्रादेवी, 24 से भाजपा की सीतादेवी और 25 से भाजपा के आत्माराम विजयी हुए हैं। पंचायत समिति श्रीगंगानगर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
स्थानीय सुखाड़िया सर्किल के समीप बिहाणी शिक्षण संस्थान में आज सुबह 8 बजे मतगणना प्रारंभ होने से पहले ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिनभर यहां मेले जैसा माहौल था। मतगणना को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े प्रबंध किये गए हैं। संस्थान के सामने ही सूरतगढ़ रोड पर आवाजाही सुबह से बन्द है। दिनभर रूक-रूककर बून्दाबान्दी होती रही, लेकिन इसके बावजूद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की गर्मजोशी देखते ही बनती थी। समर्थक चुनाव रूझान-परिणाम जानने के लिए भागदौड़ करते रहे। जैसे-जैसे विजयी प्रत्याशी मतदान केन्द्र से बाहर आये, उनके समर्थकों ने भंगड़े डाले और रंग-गुलाल उड़ाया। अपने प्रत्याशी को लेकर समर्थक अपने क्षेत्र के लिए रवाना होते रहे।
पंचायत समिति घड़साना
जोन 1 से असकर अली (कांग्रेस), 2 से मंजू (माकपा), 3 से गुलाम जनन्त (कांग्रेस), 4 से सरोज लेघा (कांग्रेस), 5 से अशरफ खां (कांग्रेस), 6 से शान्ति देवी (कांग्रेस), 7 से पूजा देवी (भाजपा), 8 से रामस्वरूप (माकपा), 9 से जगदीश सिंह (भाजपा), 10 से श्यामलाल (निर्दलीय), 11 से किरण (माकपा), 12 से सरोज सरगरा (कांग्रेस), 13 से गोमती टाक (निर्दलीय), 14 से मंजू (माकपा), 15 से रणजीत राम (कांग्रेस), 16 से कृष्णलाल (कांग्रेस), 17 से कुलदीप राज (माकपा), 18 से करीमा बानो (माकपा), 19 से राजलक्ष्मी (माकपा), 20 से जीवनीदेवी (माकपा), 21 से लक्ष्मीदेवी (माकपा)। प्रधान पद के लिए माकपा की लक्ष्मी देवी पत्नी रामप्रताप राय (जोन नं. 21) व मंजू देवी पत्नी राजेन्द्र जाट (जोन 14), कांग्रेस की तरफ से श्रीमती सरोज लेघा ने प्रधान पद के लिए दावेजारी जताई.
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|