MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़
Tuesday, February 09, 2010
- देर रात तक आते रहे परिणाम श्रीगंगानगर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति डायरेक्टरों के चुनाव के लिये आज प्रातज् बिहाणी शिक्षा न्यास परिसर में आरम्भ हुआ मतगणना का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा। मतगणना स्थल के बाहर उमड़ी विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों एवं तमाशबीनों की भीड़ जिला परिषद के अन्तिम परिणाम मिलने तक हल्की बून्दाबान्दी व ठण्डक के बावजूद डटी रही। यहां सुरक्षा के बेहतरीन प्रबंध करने के लिए बेरिकेड्स लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर से चुनाव परिणाम व प्रति राऊण्ड रूझान बताने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मतपत्रों के बण्डल बनाने के बाद गिनती शुरू करने की प्रक्रिया बेहद धीमी होने के कारण दोपहर 1.30 बजे के बाद पहले राऊण्ड के रूझान मिलने आरम्भ हुए। इस दौरान विभिन्न पंचायत समिति क्षेत्रों के डायरेक्टर प्रत्याशी विशेषकर महिला उम्मीदवारों ने कॉलेज परिसर में बने पार्कों में इधर-उधर टहलकर अथवा घास पर बैठकर समय व्यतीत किया। प्रशासन के मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित करने के आदेश की खुली अवहेलना हुई। मतगणना स्थल पर मौजूद लगभग व्यक्तियों के पास मोबाइल देखे गये। मोबाइल फोनों की दिनभर यहां घंटियां बजती रही और सभी लोग बिना रोक-टोक बातचीत करने में व्यस्त रहे। चुनाव परिणाम आने में देरी के चलते क्षेत्र में अफवाहों का जोर रहा। मतगणना स्थल के बाहर खड़े समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार की जीत के दावे करते रहे। दो राऊण्ड में बढ़त की जानकारी मिलते ही अनेक लोग फूलमालाएं व रंग-गुलाल ले आए और प्रत्याशी के विजयी होकर मतगणना स्थल के बाहर निकलने का इन्तजार शुरू कर दिया गया। ऐसे लोगों में से कइयों को अन्तिम परिणाम ने निराश किया तो कइयों की मालाओं ने प्रत्याशियों के गले की शोभा बढ़ाई। सायंकाल के बाद पंचायत समिति डायरेक्टरों के अधिकांश परिणाम घोषित होने पर विजयी एवं पराजित प्रत्याशियों के काफिले जिला मुख्यालय से रवाना होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO