MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
सिंचाई पानी के लिए किसानों का धरना-प्रदर्शन
Saturday, March 06, 2010
- सरकार को चेताया कि बन्दी का पानी अभी नहीं लिया तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी श्रीगंगानगर। जिले के गंग कैनाल और इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण क्षेत्र के खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों व चना आदि की फसलों की पकाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने आज जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। नेहरू पार्क में किसानों के जलसे को किसान सभा के जिलाध्यक्ष गुरचरण मोड़, महासचिव श्योपतराम, जिला परिषद के डायरेक्टर कालूराम थोरी, लक्ष्मणसिंह, अमतेन्द्र क्रान्ति, कृष्ण कूकणा, सुरेन्द्र महिया, विष्णु राहड़ और केवलसिंह आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और जल संसाधन विभाग की गलत नीतियों के कारण किसानों द्वारा कड़ी मेहनत से बीजी गई फसलें आज पकाई के समय बर्बाद हो रही हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीनों के दौरान जल संसाधन विभाग नहरों में तय हिस्से से कम मात्रा में पानी ले रहा है। दूसरी तरफ महंगाई आसमान पर चढ़ गई है। नरेगा में पूरा कार्य करने के बाद मजदूर को पूरी दिहाड़ी नहीं मिल पाती। सभा के बाद किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर फसलों की पकाई के लिए पूरा पानी देने, गन्ने की फसल के नाम पर प्रभावशाली किसानों को अतिरिक्त पानी दिये जाने पर रोक लगाने और महानरेगा मजदूरों को पूरी दिहाड़ी देने की मांग की गई। जिला परिषद के डायरेक्टर कालूराम थोरी ने बताया कि पिछले सप्ताह कृषि विपणन राज्यमन्त्री गुरमीतसिंह कुन्नर, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि अप्रेल माह में मरम्मत कार्य के लिये नहरों में ली जाने वाली पानी की बन्दी को देखते हुए मार्च के महीने में भी अप्रेल का पानी ले लिया जाये। इस पानी से कम से कम गेहूं की फसल को दो बारियां मिल जाएंगी और किसानों को राहत मिलेगी। श्री थोरी ने आक्रोश जताया कि इस बैठक में लिये गए निर्णय के मुताबिक अभी तक पानी नहीं लिया गया है। नहरों में पानी की मात्रा लगातार कम होती जा रही है, जबकि अभी फसलों को ज्यादा पानी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अप्रेल का पानी अभी तत्काल लेने के लिए जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों, सत्तारूढ़ दल के नुमाईदों और राज्य सरकार को गम्भीरता दिखानी होगी। उन्होंने बताया कि एडीएम से हुई बातचीत में बताया गया है कि अप्रेल का पानी इस महीने देने के लिए जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को पत्र लिख दिया है। संगरिया (करवा)। माकपा ने बढ़ती महंगाई के विरोध में आज रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने जुलूस निकाला। वे उपखण्ड कार्यालय पहुंचे तो वहां पुलिस तैनात नहीं थी। वे कार्यालय में घुस गये और धरना लगा दिया। आनन-फानन में पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी देने की मांग रखी। सभी को गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया गया। एक ज्ञापन में केन्द्र सरकार को अमीर हितैषी व गरीब विरोधी बताते हुए आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि रोकने सहित कई मांगे रखी गई हैं।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO