MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह
Monday, March 08, 2010
संगरिया (करवा)। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल संस्था संगरिया द्वारा 13वां सामूहिक कन्यादान समारोह के तहत रविवार को पंचायती शिवबाड़ी धर्मशाला संगरिया में आठ निर्धन कन्याओं की शादी कर सामूहिक कन्यादान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति संगरिया के प्रधान हरदीप शाहपीनी, अध्यक्षता एसडीएम जेसी आर्य एवं दीप प्र”वलित कर्ता महन्त सुखदेवानन्द महाराज थे। समारोह के दौरान आठ कन्याओं की शादी के दौरान पहुंची बारातों का धर्मशाला परिसर में संस्था ने स्वागत किया। सभी बारातों को बैण्डबाजों के साथ पूरे शहर में घुमाया गया। समारोह के आठ जोड़ों में सालीवाला निवासी राजकुमार नायक की पुत्री कामना ने शाहपीनी निवासी साहबराम नायक के पुत्र विजय सिंह नायक, ढाबां निवासी रामप्रताप मेघवाल की पुत्रियां सुमित्रा व निशा ने पालीवाला निवासी बालचन्द मेघवाल के पुत्रों छोटूराम व नानूराम के साथ फेरे लिये। वहीं पांच जोड़ों के आनन्द कारज के साथ शादी की गई। इसमें बोलांवाली निवासी मनीसिंह मजबीसिख की लड़की बाधू रानी की शादी फाजिल्का निवासी प्रीतम सिंह मजबी सिख के लड़के अबराहम, भगतपुरा निवासी बलदेव सिंह मजबी सिख की लड़की मूर्तिकौर की शादी काला टिब्बा निवासी जगसीर सिंह मजबी सिख के पुत्र बलजीत सिंह उर्फ काला सिंह, चौटाला निवासी करनेल सिंह उर्फ हुक्म सिंह रायसिख की लड़की बलविन्द्र कौर की शादी सूरतगढ़, निवासी महेन्द्र सिंह रायसिख के लड़के सुखवीर सिंह, चौटाला निवासी करनेल सिंह रायसिख की लड़की बिन्द्रकौर की शादी सजराना निवासी शेरसिंह रायसिख के लड़के भगवान सिंह तथा चौटाला निवासी कालासिंह रायसिख की लड़की सुन्दराकौर की शादी सुरेवाला निवासी वीरसिंह रायसिख के लड़के बन्तासिंह के साथ आनन्द कारज के साथ संपन्न हुई। शादी में संस्था की ओर से घरेलू जरूरत का आवश्यक सामान भी दिया गया। शादी समारोह में मंच पर भव्य जयमाला का कार्यक्रम भी खा गया। संस्था के रखे गये कार्यक्रम में रखे गये कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हंसराज, नागपाल, अशोक चौधरी पूर्व पालिकाध्यक्ष, पवन सेठी अध्यक्ष रोटरी क्लब संगरिया, साहबराम गोदारा (मेहराणा), प्रेम सेतिया अध्यक्ष जिला कैमिस्ट असो., हनुमानगढ़, लुणाराम मित्तल, राधेश्याम गुप्ता, इन्द्राज बिश्र्नोई (गिलवाला), दुर्गादत्त अग्रवाल, अर्जुन देव अंगी अध्यक्ष अरूणदित्ता अंगी मैमोरियल संगरिया, जयपाल धारणिया, बलराम शर्मा, नत्थुराम सोनी एवं पवन जैन थे। संस्था के अध्यक्ष सोहन मरेजा एवं सचिव अयोध्या प्रसाद वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये तथा शाम को कन्याओं को भावभीनी विदाई दी गई।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO