MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
लाहौर में पुलिस कार्यालय पर आत्मघाती हमला
Tuesday, March 09, 2010
लाहौर, 8 मार्च। पाकिस्तान में बम विस्फोटों को होना आम बात होती जा रही है। वहां आए दिन हो रहे विस्फोटों के बीच सोमवार को पुलिस की विशेष जांच इकाई के कार्यालय में आत्मघाती हमला हुआ और इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और लगभग 61 लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस कार्यालय में तालिबान के अहम आतंकियों से पूछताछ होती है। विस्फोट सुबह लगभग सवा आठ बजे मॉडल टाउन स्थित कार्यालय में हुआ। आतंकियों ने विस्फोटकों से लदी कार इमारत में ले जाकर विस्फोट कर दिया। घायलों में कई स्कूली लड़कियां भी शामिल हैं,जो घर से स्कूल जा रही थीं। पंजाब पुलिस प्रमुख तारिक सलीम डोगर ने विस्फोट को 'वाहन जनित विस्फोट' बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे सूचना दी गई है कि आतंकी एक कार में आए और उन्होंने कार्यालय के दरवाजे पर विस्फोट कर दिया।' प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटकों से लदी एक कार इमारत में घुस गई। बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने बताया कि हमले में लगभग 800 किग्रा विस्फोटकों का उपयोग किया गया है। लाहौर पुलिस आयुक्त खुसरो परवेज ने बताया कि हमले में 11 लोग मारे गए हैं और लगभग 61 घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है, क्योंकि विस्फोट से मलबे में तब्दील हुई इमारत में अभी कई और लोग फंसे हो सकते हैं। तालिबान के आतंकी अमूमन पश्चिमोत्तर मोर्चे में विस्फोट करते हैं, जबकि लाहौर में लंबे समय के बाद कोई आतंकी हमला हुआ है। सूत्रों ने बताया कि कार्यालय में इसके पहले कुछ अहम संदिग्धों को पकड़ा गया था, जिनके तहरीक-ए-तालिबान के साथ संबंध हैं।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO