MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
महंगाई के विरोध में भाजपाईयों का प्रदर्शन
Tuesday, March 09, 2010
सादुलशहर (निस.)। बढ़ती मंहगाई के विरोध में सोमवार को पूर्व राज्यमन्त्री गुरजंट सिंह बराड़ के नेतृत्व में हजारों की तादाद में भाजपा नगर देहात व भाजयूमो व अन्य सहयोगी संगठनों ने मिलकर प्रदर्शन किया। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राजीव चौक पहुंचकर मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका तत्पश्चात भाजपाई तहसील कार्यालय पर पंहुचे और वहां केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसीलदार गोवर्धन दास स्वामी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन से पूर्व सभा में स. गुरजंट सिंह बराड़, भाजपा नेता डॉ. बद्री विशाल भारद्वाज, नपा उपाध्यक्ष प्रदीप खीचड़ व पूर्व उपप्रधान आत्माराम तरड़ ने आदि ने कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई से हर वर्ग को परेशानी झेलनी पड़ रही है। केन्द्र सरकार द्वारा मंहगाई को रोकने के कोई भी प्रयास नहीं किये जा रहे। महज झूठी बयानबाजी कर जनता को बरगलाया जा रहा है। पेट्रोलियम वृद्धि के कारण किसानों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि कर आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। वक्ताओं ने कहा कि मंहगाई को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य बलदेव सिंह बराड़, पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप खीचड़, पार्षद सुरेन्द्र सिडाना, सरपंच कानाराम वर्मा, एडवोकेट रेशम सिंह, मण्डी समिति अध्यक्ष साहबराम पूनिया, उपाध्यक्ष सुदेश गर्ग, पाषर्द राजेन्द्र मक्कड़, महामन्त्री एडवोकेट महेन्द्र शर्मा, मनमोहन सोनी, बुध सिंह वाला के सुलखन सिंह सहित हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO