MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
हैडिन और पोंङ्क्षटग ने कंगारूओं को जीत दिलाई
Wednesday, March 10, 2010
हैमिल्टन, 9 मार्च। विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन (110) और कप्तान रिकी पोंङ्क्षटग (69) की शानदार पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने आज यहां न्यूजीलैंड को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। जीत के लिए 246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने 47.2 ओवर में चार विकेट खोकर 248 रन बना लिए। आस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। सीरीज का पहला मैच मेजबान न्यूजीलैंड ने जीता था। इससे पहले टास हारकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रास टेलर (62), स्काट स्टायरिस (41) और जेम्स होपङ्क्षकगस (45) की तेज तर्रार पारियों की बदौलत 46.2 ओवर मं 245 रन बनाए थे। हालांकि लक्ष्य का पीछ करने उतरी आस्ट्रेलिया को 25 रन पर ही शेन वाटसन (15) के रूप में पहला झटका लग गया। लेकिन इसके बाद हैडिन और पोंङ्क्षटग ने दूसरे विकेट के लिए 151 रन की बेजोड़ साझेदारी कर मेजबान टीम की जीत की उम्मीद को धाराशायी कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों को बडी ही सहजता के साथ खेलते हुए रन बनाए। पोंङ्क्षटग और हैडिन दोनों ने ही आक्रामक मूड में खेलते हुए सभी किवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की लेकिन शानदार फार्म खेल रहे पोंङ्क्षटग जब अपने शतक के करीब पहुंच रहे थे तभी मिशेल मैसन ने उन्हें टेलर के हाथों कैच करवा दिया। पोंङ्क्षटग 176 के योग पर आउट हुए। उन्होंने 71 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 69 रन बनाए। कुछ देर बाद ही माइकल हसी नौ रन बनाकर आउट हो गए। फिर हैडिन ने क्रेग व्हाइट (नाबाद 25) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया। लेकिन जब टीम का स्कोर 230 रन था तभी हैडिन 121 गेंदों में सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 110 रन बनाकर आउट हो गए। पर जीत के लिए बचे-खुचे रन व्हाइट और एडम वोग्स (नाबाद 13) ने मिलकर पूरे कर लिए। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी, डेनियल वेट्टोरी और मैसन को एक एक विकेट मिला। इससे पहले मेजबान टीम ने अपने खिलाडिय़ों की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत 245 रन बनाए थे। किवी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उसके तीन विकेट 55 रन पर ही पवेलियन लौट गए थे। पी इंग्रिम (05) ब्रैंडन मैकुलम (23) और माॢटन गुप्तिल (21) रन बनाकर आउट हो गए थे। पर नील ब्रूम (24) और टेलर ने चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी कर टीम को 126 के स्कोर पर पहुंचाकर उसे शुरूआती झटके से उबारा। लेकिन इसी योग पर ब्रूम दो चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टेलर ने स्टायरिस के साथ तेजी से बीस रन की साझेदारी की। पर शानदार फार्म में दिख रहे टेलर वाटसन की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 66 गेंदों में चार चौकों तथा दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। स्टायरिस और होपङ्क्षक स ने फिर पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO