MOST VIEWED
OUR ADVERTISERS
जादुई बजट, सब को राहत
Wednesday, March 10, 2010
जयपुर, 9 मार्च (निसं)। राजस्थान सरकार ने साल 2010-11 के बजट में राज्य को विकास की राह पर ले जाने का रास्ता दिखाया है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में वैट की दर को चार प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दी है लेकिन कई आधारभूत उद्योगों पर वैट करों में कमी की घोषणा कर विकास पर ज्यादा ध्यान दिया है। गहलोत ने राजस्थान के मार्बल उद्योग पर मेहरबानी दिखाते हुए वैट में कमी की घोषणा की, वहीं व्यापारियों के लिए ई-रिर्टन सरल कर उनको भी बड़ी राहत दी है। आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए होटल व रेस्तरां में खाना सस्ता कर दिया गया है। सरकार ने पानी की कीमतों में कमी लाने के मकसद से टैंकर से होने वाले जल आपूर्ति पर लगने वाले कर में कमी की घोषणा कर इसे सस्ता कर दिया। साथ ही सिनेमा प्रेमियों का खास ध्यान रखते हुए मनोरंजन कर नहीं लगाने की घोषणा की। गहलोत सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट था।

 

New Comments
  Email - ID  
  Remarks  
    Click here to Type in Hindi
1. Open url http://www.quillpad.com/hindi/ in different window.
2. Type in Hinglish like (rashtrapati for राष्ट्रपति).
3. Copy the converted hindi text.
4. Paste in above text box.
     
SEARCH NEWS
खोजें
VIDEO